आज के परिपेक्ष मे जीवन आज के समय में जीवन जीना बहुत ही कठिन सा हो गया है सभी की कोई ना कोई अपनी ही समस्या है। कोई समस्या का हल निकाल लेता है, कोई इस ऊहापोह में रहता है की ठीक है जो होगा देखा जाएगा। लेकिन सच में आज के इस समय में समस्या का हल निकलपाना बहुत ही कठिन सा कार्य हो गया है। पुरानी कहावत है ना कोई तन दुखी तो कोई मन दुखी किसी को शिक्षा नहीं , शिक्षा है तो रोज़गार नहीं रोज़गार है तो पारिवारिक परिस्थिति अनुकूल नहीं सब सही तो कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानी है लेकिन सच यही है......... संघर्ष करते रहना ही जीवन है, बिना संघर्ष के जीवन जीना आसान नहीं है. ✍️शोभा शर्मा
Shobha Srishti यह" संस्कृत विषय एवं प्रेरणासम्बंधित ब्लॉग है, Motivational and Education Category blog