दोस्तों, आप सब के लिए कुछ बेहतरीन लाइने प्रस्तुत कर रही हूँ जो मेरे विचार है और आप कहीं न कहींआप सबसे भी मिलते जुलते है। ये लाइने अवश्य ही आप सबको पसंद आएँगीं क्योकि इनमें सच्चाई और अनुभव दोनो है। यदि आपके दिल को छूए तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना नही भूले 1.अगर कोई आप आपके लिए दुआएँ करे तो समझिये आप कुछ तो अच्छा कर रहे है। लेकिन जब आप के दिल से किसी और के लिए दुआएँ निकले तो समझिए आप बहुत बेहतर इंसान बन रहे है। 2.दोस्तों को अपनी दुनिया मानने वाले लोग बहुत कम होते है। लेकिन उन कम लोगों में ही मेरी गिनती है। 3.अक्सर उन लोगो के लिए दिल से दुआ निकलती है जिनकी सीरत खु़द खुदा से मिलती है। 4.वे ही लोग फरिश्ते होते है।जो विना किसी रिश्ते के भी निस्वार्थ आपकी मदद करने जाने कहीं से आ जाते है। 5.आपका व्यवहार ही तो है, जो आपको किसी की नजरों में हीरो बना देता है।या जीरों 6.हमारे दुःखी होने की सबसे बडी़ वजह यह है कि हम खुशी के पलो को यूहीं जाने देते है और दुःखी करने वाले पलों की बहुत संभाल कर रखते है। 7.वो जिद, जो हमारे लिए नुकसानदेय उसे छोडकर देखिए ...
Shobha Srishti यह" संस्कृत विषय एवं प्रेरणासम्बंधित ब्लॉग है, Motivational and Education Category blog