संस्कृत व्याकरण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
संस्कृत व्याकरण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 23 मई 2021

संस्कृत व्याकरणात्मक टिप्पणियाँ

 वसुधैव=वसुधा+एव = वृद्धि संधि

यत्रैकता=यत्र +एकता =वृद्धि संधि

देशः=दिश् धातु+घञ् प्रत्यय

देवता= देव+तल्+टाप्

बलवान=बल+मतुप प्रत्यय

रक्षितुं=रक्ष् धातु+तुमुन प्रत्यय

प्रभवति=प्र उपसर्ग+भू धातु+लट् लकार प्रथमपुरुष,एकवचन

एकता=एक+तल् प्रत्यय+टाप् प्रत्यय

जायन्ते=जन् धातु ,

( आत्मनेपदी )लट्लकार प्रथम पुरूष,बहुवचन

भवेयुः=भू धातु, विधिलिड्ग लकार,प्रथम पुरुष,बहुवचन

गीतम्=गा धातु+क्त प्रत्यय

ऋग्वेदेऽपि=ऋग्वेद+अपि

=पूर्वरूपसंधि

तेषां=तत् शब्द षष्ठी विभक्ति,बहुवचन

विचारा: वि उपसर्ग+चर् धातु +घञ् प्रत्यय=विचार:

विचारः शब्द से प्र.विभक्ति का बहुवचन

युक्ता=युज् धातु+क्त प्रत्यय, प्रथमा वि का बहुवचन

शान्तिश्च =शान्तिः+च (विसर्ग संधि)

देशाग्रणी =देश+अग्रणी (वृद्धि संधि)

 महिमा =महत् शब्द से इमनिच प्रत्यय करने पर, यह पुल्लिंग शब्द है।

भावनया=भावना शब्द से,तृतीया वि.का एकवचन,स्त्रीलिंग

उन्नति= उद उपसर्ग +नम् धातु +क्त्तिन प्रत्यय

जिघ्रेत=घ्रा धातु, लट् लकार,प्रथम पुरुष,एकवचन

अस्मरन्= स्मृ धातु, लड़ लकार,प्रथम पुरुष,बहुवचन







शनिवार, 13 मार्च 2021

भाषाविज्ञान के महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर#भाषाविज्ञान की उत्पत्ति के सिद्धान्त#Net#set#jRF sanskrit exam

 1.किस यंत्र में कृत्रिम तालु का प्रयोग किया जाता है?

✍️पैलेटोग्राफ

2सहस्त्रभाषात्मक परिवार है?

✍️अमरीकी परिवार

3आस्ट्रेलियाई भाषा परिवार में कितनी भाषाएँ आती है?

✍️100

4पापुई भाषा परिवार में कितनी भाषाएँ आती है

✍️132

5पापुई भाषा परिवार किस खंड के अन्तर्गत आता है?

✍️प्रशान्तमहासागरीय

6प्रशान्त महासागरीय खंड के अन्तर्गत आने वाले भाषा परिवार

मलय पोलिनेशियाई परिवार

पापुई परिवार

आस्ट्रेलियन परिवार

द.पूर्वी एशियाई परिवार


भाषाओं के पारिवारिक वर्गीकरण के अंतर्गत 18 भाषा परिवार माने जाते है जिन्हें चार खंडों में बांटा गया है 

1यूरेशिया खंड 2अफ्रीकी खंड 3प्रशांत महासागरीय खंड  4अमरीकी खंड 


7भारोपीय भाषा परिवार किस खंड के अंतर्गत आता है?

 ✍️यूरेशिया खंड

यूरेशिया खंड के अन्तर्गत आन वाली भाषाएँ

1.भारोपीय भाषा परिवार

2.द्रविड भाषा परिवार

3.बरूशस्की भाषा परिवार

4.काकेशी भाषा परिवार

5.यूराल अल्टाई भाषा परिवार

6.चीनी भाषा परिवार

7.जापानी कोरियाई भाषा परिवार

8.अत्युत्तरी भाषा परिवार

9.बास्क भाषा परिवार

10.सामी हामी भाषा परिवार


8.बान्टू भाषा परिवार मे कितनी भाषाएँ आती है?

✍️150

नोटः बान्टू भाषा परिवार  अफ्रीका खंड के अन्तर्गत आता है?


9.अफ्रीका खंड के अन्तर्गत कौन कौनसे भाषा परिवार आते है?

✍️1सूडानी 2बान्टू  3होतेन्तोत- बुशमैनी


10. देवेन्द्रनाथ शर्मा के अनुसार  भाषाओं के पारिवारिक वर्गीकरण में कितनी भाषा परिवार है?

✍️18भाषा परिवार

भाषाविज्ञान की उत्पत्ति के सिद्धान्त (यह भी देखे)


10.भाषाओं के पारिवारिक वर्गीकरण का आधार क्या है?

✍️ध्वनि साम्य,शब्द साम्य,वाक्य रचना,अर्थ, शब्द सम्पत्ति,स्थान सान्निध्य



11.आकृतिमूलक वर्गीकरण के आधार पर भाषाओं को मुख्यरूप से कितने भागों में बाँटा गया है

✍️दो भागों में

1.अयोगात्मक 2.योगात्मक


12.चीनी भाषा किस प्रकार की है?

✍️अयोगात्मक


13.अयोगात्मक भाषाओ को कितने भागों में बाँटा जा सकता है?

✍️तीन भागों में

स्थान प्रधान=उदाहरण सूडानी भाषा

निपात प्रधान=बर्मी भाषा

स्वरप्रधान=अनामी भाषा


14.योगात्मक भाषाओं के कितने भेद है?

✍️तीन

1.अश्लिष्ट 2.श्लिष्ट 3.प्रश्लिष्ट


15.अश्लिष्ट भाषा के भेद कौनसे है?

✍️चार

पूर्वयोगात्मक =काफिर भाषा

मध्ययोगात्मक=संथाली भाषा

अन्तयोगात्मक=तुर्की भाषा

पूर्वान्त योगात्मक=मफोर भाषा


16.श्लिष्ट योगात्मक भाषा के भेद कौनसे है?

✍️अन्तर्मुखी, बहिर्मुखी

अन्तर्मुखी के पुनः दो भेद किये गये है

संयोगात्मक

वियोगात्मक


17.संयोगात्मक अन्तर्मुखी श्लिष्ट योगात्मक में कौनसी भाषा आती  है?

✍️अरबी भाषा


18.अन्तर्मुखी वियोगात्मक श्लिष्ट योगात्मक में कौनसी भाषा आती है?

हिब्रू भाषा


 19.आकृतिमूलक वर्गीकरण के अन्तर्गत संस्कृत भाषा किस वर्ग में आती है?

✍️बहिर्मुखी संयोगात्मक श्लिष्ट योगात्मक 


20हिन्दी भाषा किसके अन्तर्गत आती है?

✍️बहिर्मुखी वियोगात्मक


21.प्रश्लिष्ट योगात्मक के दो भेद कौनसे है?

✍️पूर्ण, आंशिक


22.पूर्ण प्रश्लिष्ट का उदाहरण है?

✍️चेरोकी भाषा


23.आंशिक प्रश्लिष्ट का उदाहरण है?

✍️बास्क भाषा

सर्वाधिक भाषा किस परिवार में है?

✍️अमरीकी भाषा परिवार

नोट: 1000भाषाएँ अमरीकी भाषा परिवार के अन्तर्गत आती है।

 

मेरियो पाई के अनुसार विश्व में कितनी भाषाएँ है?

✍️2796भाषाएँ


मनुस्मृति के महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर#Net:Set:JRF Exam


केशवमिश्र की तर्कभाषा महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर#Tarkbhasha

संस्कृत:चार्वाक दर्शन(charvak darshan)

संस्कृत महाकाव्यों से पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर


धन्यवाद✍️🙏











मंगलवार, 9 जून 2020

संस्कृत में कारक प्रकरण #संस्कृत व्याकरण के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर#karak in sanskrit

 संस्कृत में कारक प्रकरण
 #संस्कृत व्याकरण के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
#karak in sanskrit

मोक्षाय हरिं भजति
○मुक्तये हरिं भजति
○काव्यं यशसे भवति
 उपरोक्त वाक्यों में कौन सी विभक्ति है?
चतुर्थी विभक्ति
○अगर किसी उद्देश्य, प्रयोजन से कोई कार्य किया जाता है 
तो उसमें चतुर्थी विभक्ति होती है
 "तादर्थ्ये चतुर्थी वाच्या" सूत्र के अनुसार

 भक्ति ज्ञानाय कल्पते, सम्पद्यते वा
  इस वाक्य में चतुर्थी  विभक्ति किस सूत्र से है?
  क्लृपि सम्पद्यमाने च सूत्रानुसार
 समर्थ अर्थ वाली धातुओं के प्रयोग  में चतुर्थी विभक्ति होती है।

 वाताय कपिला विद्युत्।( पीली बिजली 
आंधी की सूचक है।)
तापाय अतिलोहिनी। (लाल बिजली अत्यंत धूप
 कीसूचक है)
 इन वाक्यों में चतुर्थी विभक्ति किस सूत्र से हुई है?
 उत्पातेन ज्ञापिते वा सूत्रानुसार शुभ अशुभ को बताने में, 
पृथ्वी आदि के उत्पादों को सूचित करने में
 चतुर्थी विभक्ति होती है।

दैत्येभ्यो हरि अलम्। इस वाक्य  में चतुर्थी विभक्ति
 किस शब्द के कारण हुई है?
अलम्
 यहां अलम् शब्द का अर्थ निषेध न होकर पर्याप्त है क्योंकि निषेध अर्थ में अलम् का प्रयोग होने पर
 चतुर्थी के स्थान पर तृतीया विभक्ति आएगी

 सज्जना: दुष्टेभ्य: क्रुध्यति
हरये असूयति ईर्ष्यति वा 
उपर्युक्त वाक्यो में  किसकी सम्प्रदान संज्ञा हुई है?
 सज्जन और हरि की 
जिसकी सम्प्रदान संज्ञा होती है उसमे चतुर्थी वि. लगती है।

सः.........अभिक्रुध्यति(हरि:)
सः.............क्रुध्यति(हरि)
रिक्त वाक्यो की पूर्ति कीजिए
सः हरिम् अभिक्रुध्यति (क्रुधद्रुहोरूपसृष्टयोः कर्म सूत्र से)
सः हरये क्रुध्यति( क्रुधद्रुहेर्ष्यासूयार्थानां यं प्रति कोपः)

ध्यान रखने योग्य बात यह है कि क्रुध,द्रुह,ईष्य,असूय आदि धातुओ में  उपसर्ग लगने पर चतुर्थी विभक्ति के स्थान पर द्वितीय विभक्ति आएगी 

गोपी स्मरात् कृष्णाय हनुते, शलाघते, तिष्ठते, शपते 
इस वाक्य मे चतुर्थी वि.किस सूत्र से है?
श्लाघहनुड्.स्थाशपां ज्ञीप्समान सूत्र से

विप्राय गां प्रतिश्रॄणोति, आश्रॄणोति प्रति या आ उपसर्गपूर्वक 
श्रु  धातु के योग में जिससे प्रतिज्ञा की जाती है
 उसमें संप्रदान कारक  किस सूत्र से होता है?

प्रत्याड्. भ्यां श्रुवः पूर्वस्य कर्ता सूत्र से

 दोस्तों से पूर्व में भी संस्कृत कारक प्रकरण  से संबंधित पोस्टस लिखी जा चुकी है अधिक जानकारी और अभ्यास हेतु आप नीचे दी जा रही लिंक पर क्लिक कर उन्हें पढ़ सकते हैं 


सोमवार, 8 जून 2020

संस्कृत में कारक प्रकरण# संस्कृत व्याकरण के महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

संस्कृत में कारक प्रकरण# संस्कृत व्याकरण के महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

/> ○भुव प्रभव:इस सूत्र से कौनसी विभक्ति होती है?
पंचमी विभक्ति

○"प्रकृत्यादिभ्य उपसंख्यानम्" इस वार्तिक से कौनसी विभक्तिका विधानहै?
तृतीया विभक्ति

○वारणार्थानामीप्सित: सूत्र से किस विभक्ति का विधान है
पंचमी विभक्ति

○ माता गुरुतरा .........(भूमि) रिक्त स्थान मे सही विभक्ति है?
भूमेः ,पंचमी वि.

○..............सुरेश: श्रेष्ठतर:(रमेश) रिक्त स्थान मे सही विभक्ति है?
रमेशात् ,पंचमी वि.
कारण---तरप्, ईयसुन प्रत्ययान्त  शब्दो से दो वस्तुओ व्यक्तियो की तुलना होती है। जिससे श्रेष्ठता बताई जाती है उसमें पंचमी विभक्ति लगती इसलिए रमेश में पंचमी विभक्ति लगी है

समुद्रातपुरी क्रोशे क्रोशम् अस्ति
○वनात् ग्रामो योजनं योजने वा अस्ति
○ इन दोनो विभक्तियो मे मार्गवाची,और दूरी वाले शब्दो में प्रथमा और सप्तमी वि.किस सूत्र से हुई है?
तद्युक्ताध्वनः प्रथमासप्तम्यौ सूत्र से

○ वृक्षात् पत्राणि प्रभवन्ति (वृक्षो से पत्ते निकलते है) यहाँ पंचमी वि. किस सूत्र से है?
भुव प्रभवः सूत्र से

शिक्षकात् व्याकरणं पठति  यहाँ शिक्षक कीअपादान संज्ञा किस सूत्रसे हुई है?
आख्यातोपयोगे सूत्रसे

○......निर्लीयते कृष्ण: (मातृ: )? रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए
मातुः

○भीत्रार्थानां भयहेतुः सूत्र से किस संज्ञा का विधान है?
अपादान संज्ञा का

मूषक: मार्जारात् विभेति
○आरक्षकाः चौरात् त्रायन्ते
○ दोनों विभक्तिओं में अपादान संञा होकर पंचमी किस सूत्र से हुई है?
भीत्रार्थानां भयहेतुः

○   जुगुप्सा, विराम ,प्रमादअर्थ वाली धातुओ से वाक्य में कौन सी विभक्ति होती है?
पंचमी विभक्ति

○कृष्णात् भिन्न इतरो वा,वनात् आरात्,  चैत्रात् पूर्वः फाल्गुन , ग्रामात् दक्षिणा, दक्षिणाहि ग्रामात्   इन सभी वायो में पंचमी विभक्ति विधायक सूत्र कौन सा है?
अन्यारादितरर्ते दिक्शब्दाचूत्तरपदाजाहियुक्ते सूत्र से  पंचमी विभक्ति है।

○"तिलेभ्य: प्रतियच्छति माषान् "वाक्य मे पंचमी विभक्ति किस सूत्र से है?

○"प्रतिनिधिप्रतिदाने च यस्मात्" सूत्र से प्रतिनिधि और प्रतिदान अर्थ में प्रति कर्मप्रवचनीय संज्ञक है अतः प्रति के योग में पंचमी विभक्ति होती है

कारक प्रकरण पर पूर्व मे भी जानकरी दी जा चुकी है इससे संबंधित अन्य अभ्यास हेतु  नीचे दी जा रही लिंक पर क्लिक करें

संस्कृत में कारक प्रकरण #karak in sanskrit#sanskrit grammar
संस्कृत में कारक प्रकरणkarak in sanskrit#sanskrit grammar
/>
धन्यवाद

शनिवार, 4 जनवरी 2020

भाषाविज्ञान के महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर# भाषा विज्ञान की उत्पत्ति के सिद्धांत

भाषाविज्ञान के महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर


भाषा विज्ञान, भाषा की उत्पत्ति ,उसकी बनावट, उसके विकास तथा उसके हास की वैज्ञानिक व्याख्या करता है यह परिभाषा भाषा विज्ञान के संबंध में किसने दी है?
 श्यामसुंदर दास ने

भाषा विज्ञान का कौन सा सिद्धांत  धार्मिक आस्था पर अवलंबित है?
 दैवीय सिद्धांत

दैवीय सिद्धांत के अनुसार भाषा की उत्पत्ति किसके द्वारा हुई है? ईश्वर के द्वारा

 संकेत सिद्धांत का दूसरा नाम कौनसा है?
 निर्णय सिद्धान्त

किस सिद्धांत के अनुसार प्राचीन मानव के विभिन्न संकेतों से ही व्यवहार की भाषा की उत्पत्ति हुई है?
 संकेत सिद्धांत
नोट यह संकेत आंगिक होते थे

संकेत सिद्धांत के प्रतिपादक कौन माने जाते हैं?
 फ्रांसीसी विद्वान रूसो

इंगित सिद्धांत के प्रतिपादक कौन है ?
 रिचर्ड, रोव तथा जोहान्सन

किस सिद्धांत के अनुसार धातु से निर्मित वस्तुओं पर चोट करने से अलग-अलग प्रकार की ध्वनि उत्पन्न हुई है?
धातु सिद्धान्त

 धातु सिद्धांत को किस अन्य नाम से जाना जाता है?
 अनुरणन सिद्धांत

किस सिद्धांत के अनुसार मानव के विभिन्न आवेग जैसे हर्ष,क्रोध, उत्साह आदि भावों की अवस्था में उत्पन्न ध्वनि से भाषा का निर्माण हुआ है?
 आवेग सिद्धांत

नोट अन्य नाम मनोरागाभिव्यंजक शब्दमूलकतावाद, इंटर्जेक्शन थ्योरी

अनुरणन सिद्धांत के मूल प्रवर्तक है
प्लेटो

लेटिन भाषा में लिंगुआ शब्द का अर्थ है?
जिह्वा

प्रतिभा सिद्धांत के प्रवर्तक है?
 भर्तृहरि

 केन्टुम का शाब्दिक अर्थ है?
 सौ 

भाषा उत्पत्ति का सर्व प्राचीन सिद्धांत कौन सा है
 दिव्य उत्पत्ति सिद्धांत

ग्रिम नियम मे कितनी ध्वनिया आती है?
9
/> सन्ध्यक्षर कितने है?
4
ए,ओ,ऐ,औ

भाषा की उत्पत्ति का संपर्क सिद्धांत किसने दिया?  जी रेवेज

पाणिनीय शिक्षा में ब्राह्म वर्णसमाम्नाय की संख्या है?-63या64

पाणिनीय शिक्षा के अनुसार कुल स्वर ध्वनियाँ है?21

दु:स्पृष्ट ध्वनि है?ळ कु,खु,गु,घु

प्रथम वर्ण परिवर्तन अथवा ग्रिम नियमके अनुसार मूल भारोपीय भाषा की ध्वनियाँ घ,ध, भ किस मे परिवर्तित होती है? ग,द,ब में

नोट :ग्रिम के प्रथम नियम के अनुसार मूल भारोपीय भाषा की ध्वनियाँ भारोपीय जर्मनिक भाषा में भाषा में बदलती है।
ग्रिम के प्रथम नियम के अनुसार से घोष महाप्राण स्पर्श ध्वनियाँ सघोष  अल्पप्राण ध्वनियो में परिवर्तित हो जाती है;

/>

भाषा विज्ञान की उत्पत्ति से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न अगली पोस्ट में देख सकते हैं  मैं उम्मीद करती हूं कि इस पोस्ट में दिए गए महत्वपूर्ण प्रश्न आप सभी के लिए की First grade#Net#Set की परीक्षाओं में तैयारी की दृष्टि से मददगार रहेंगे

 प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद 

मंगलवार, 17 दिसंबर 2019

संस्कृत में कारक प्रकरण/Karak in sanskrit practice set 2 /sanskrit grammar

संस्कृत में कारक प्रकरण  karak in sanskrit)practice set 2 /sanskrit grammar

संस्कृत में कारक प्रकरण / संस्कृत व्याकरण
karak/कारक प्रकरण

1."क्तस्य च वर्तमाने" सूत्र से वाक्य मे कौनसी  विभक्ति प्रयुक्त होती है 
           षष्ठी विभक्ति।   
2.अहम् राज्ञ:पूजित: वाक्य मे क्त प्रत्यय का प्रयोग किस काल मे है?
 वर्तमान काल 
( क्तस्य च वर्तमाने  सूत्र से)
3.कृष्णस्य कृति: वाक्य मे किस सूत्र से षष्ठी विभक्ति प्रयुक्त हुई है
 कर्तॄ कर्मणोः कृति      
4."षष्ठी चानादरे" सूत्रानुसार अनादर या तिरस्कार करके कोई क्रिया की जाए तो उसमें कौन सी विभक्ति होती है?
 षष्ठी विभक्ति या सप्तमी विभक्ति                            
5.रुदति परिवारे वनं प्राव्राजीत्  में कौन सी विभक्ति है?                                                              
  सप्तमी और षष्ठी( षष्ठी चानादरे सूत्र से )
6."निमित्तात कर्मयोगे"  सूत्र से  फल प्राप्ति मे कौन सी विभक्ति प्रयुक्त होती है 
सप्तमी विभक्ति 
7."मातु: स्मरणम् "इस वाक्य में विधायक सूत्र कौनसा है।  
अधीगर्थदयेशां कर्मणि 
8.गुरु शिष्याय क्रुध्यति यहां सम्प्रदान संज्ञा कौन से सूत्र से होगी
 क्रुध्यद्रुहेर्ष्यासूयार्थानां यं प्रति कोप: सूत्र से
9."विप्राय गां ददाति " यहाँ सम्प्रदान संज्ञा किस सूत्र से है? "कर्मणा यमभिप्रैति स सम्प्रदान:

10. "बालक:पुष्पेभ्य: स्पृह्यति यहाँ पुष्पेभ्य मे सम्प्रदान संज्ञा किस सूत्र से होगी? 
स्पृहेरीप्सित: सूत्र से
11. क्रुध,द्रुह,ईर्ष्य,असूय आदि धातुओं के योग मे विभक्ति होगी? 
चतुर्थी विभक्ति
12." क्रुधद्रुहोरपसृष्टयो: कर्म" सूत्र से कौनसी संज्ञा का विधान है? 
कर्म संज्ञा 
13.ऊपर लिखित सूत्र के अनुसार  क्रुध्,द्रुह धातुओ से पहले यदि उपसर्ग होगा तो वाक्य में कौन सी विभक्ति लगेगी?
 दितीया


विशेष--
  पोस्ट से पहले भी कारक प्रकरण से संबंधित अभ्यासार्थ  जो प्रश्न कराए गए उन्हें नीचे दिए गए लिंक पर clickकरदेख सकते है 




धन्यवाद<

मंगलवार, 21 मई 2019

संस्कृत में कारक (Karak in sanskrit )Practice set 1

संस्कृत में कारक (Karak in sanskrit )Practice set 1                                                                                                                                                     

 कारक प्रकरण --अभ्यासार्थ प्रश्न                     
कारक -अभ्यासार्थ प्रश्न
                   
                                                              कारक  कितने है?---षड़ (छ:)                                                                                                      विभक्ति कितनी है?--सप्त (सात)                                     "सम्बोधने च सूत्र" से सम्बोधन में कौनसी विभक्ति होती है?--प्रथमा                                                                 हे राम!अत्र आगच्छ।  इस वाक्य में सम्बोधन में कौनसी विभक्ति प्रयुक्त है?--प्रथमा विभक्ति,एकवचन                                         "कर्मणि द्वितीया" सूत्र से किस कर्म में द्वितीया होगी?--अनुक्त कर्म में                                                                 उक्त कर्म में कौनसी विभक्ति होती है?--प्रथमा विभक्ति                                                                      कर्मसंज्ञा विधायक सूत्र कौनसा है?--कर्तुरीप्सिततमं कर्म                                                                                       हरि ओदनं खादति यहाँ 'ओदनम्' में द्वितीया विभक्ति किस सूत्र से है?--  "कर्मणि द्वितीया" सूत्र से                                                                                        कर्मणि द्वितीया किस प्रकार का सूत्र है?--विधि सूत्र                                                             वामन:बलिं याचते वसुधाम् मे गौण कर्म क्या है?--बलिम्                                                                            वामन:बलिं याचते वसुधाम् में मुख्य कर्म है?--वसुधाम्    गौण कर्म/अप्रधान कर्म में कर्म संज्ञा किस सूत्र से होती है?--अकथितञ्च                                                                       मुख्य कर्म में कर्म संज्ञा विधायक सूत्र है?-- कर्तुरीप्सिततमं कर्म ।                                                                                गां दोग्धि पय:में मुख्य कर्म तथा गौण कर्म कौनसा है?--गां गौण कर्म तथा पय:  मुख्यकर्म है।                                                                               माणवकं पन्थानं पृच्छति में किस धातु के योग में माणवक की कर्म संज्ञा होती है?--पृच्छ धातु                                                                                                                                                           ग्रामं अजां नयति कारक की अविवक्षा कर  माणवक की कर्म संज्ञा की गई है?--करण कारक की                                           "अभितपरितसमयानिकषा हा प्रतियोगेअपि" सूत्र से किस विभक्ति का विधान है?  द्वितीया विभक्ति                                                                             ग्रामं परित: वृक्षाणि सन्ति में द्वितीया विभक्ति किसके योग में है?--  परित के योग में                                                                                    दुर्जनं धिक् इस वाक्य में  द्वितीया विभक्ति किस सूत्र से है?--उभसर्वतसो कार्याधिगुपर्यादिषु त्रिषु द्वितीयाम्रेडितान्तेषु ततो अन्यत्रापि दृश्यते                                                                                                         "हरि: वैकुण्ठम् आवसति" में कर्मविधायक सूत्र कौनसा है?-- उपान्वध्याड़्वस: सूत्र से                                                                                              उप,अनु ,अधि उपसर्गपूर्वक यदि वस् धातु हो तो कौनसी संज्ञा होती है?--कर्म संज्ञा                                                                                    हरि: वैकुण्ठम् उपवसति यहाँ कर्मसंज्ञा किस सूत्र से है?--उपान्वध्याड्वस:सूत्र से                                                                                      

 हा कृष्णाअभक्तम्  वाक्य में द्वितीया किस के योग में है?--हा के योग में                                                                                     अन्तरा अन्तरेण जिस पद के संबंध में उसमे कौनसी विभक्ति लगती है?--द्वितीया                                                                                                                                                         अन्तरा पद का अर्थ है?--मध्य में                                                                                     अन्तरेण पद का अर्थ है?--विना                                                                               हरिं अन्तरेण न सुखम् में हरि पद में द्वितीया विभक्ति किस सूत्र से हुई है?--अन्तराअन्तरेण युक्ते                                                                                                                     कालवाची ,मार्गवाची शब्दो से अत्यन्त संयोग होने पर कालवाची और मार्गवाची शब्दों में कौनसी विभक्ति होगी?--द्वितीया                                                                                                                                                                                 मासं गुड़धाना, क्रोशं कुटिला नदी इन दोनो वाक्यों में कालवाची,मार्गवाची शब्दों में द्वितीया किस सूत्र के कारण है?--अत्यन्तसंयोगे कालाध्वनोरत्यन्तसंयोगे सूत्र से                                                                                                         

 प्रत्यय प्रकरण से परीक्षा में पूछे गए प्रश्न   (यह भी पढे़)                                                                                                                                              

 संस्कृत विषय की परीक्षा में पूछे गए प्रश्न  (यह भी पढे़)                                               

मंगलवार, 7 मई 2019

प्रत्यय प्रकरण से परीक्षाओ में पूछे गए प्रश्न

"प्रत्यय प्रकरण" से परीक्षाओ में पूछे गए प्रश्न (Important questions for all Competitive exam)                                                                                          वृत्+शानच् का रूप बनेगा?---वर्तमान:                                                                                                                क्री+शतृ का शुद्ध रूप क्या है?--क्रीणन्                                                                                                        क्री+शानच् का शुद्घ रूप क्या है?-क्रीणान:                                                                                                           शतृ प्रत्यय किस प्रकार की धातुओ में लगता है?--परस्मैपदी धातुओ में                                                                                                                                                      शानच् किस प्रकार की धातुओ में लगता है?--आत्मनेपदी धातुओ में                                                                                                                                                     ब्रू+शतृ का शुद्ध रूप क्या है?--ब्रुवण्                                                                                                                 ब्रू+शानच् का शुद्ध रूप क्या है?--ब्रुवाण:                                                                                                      Tag   नाट्यशास्त्र के अनुसार नायक के भेद                                                                                                         क्तवतु प्रत्यय मे शेष रहता है?--तवत्                                                                                                                     क्त प्रत्यय में शेष रहता है?--त                                                                                                                       क्त और क्तवतु प्रत्यय किस काल में प्रयुक्त है?--भूतकाल में                                                                                                                                                                मन्+क्त का शुद्घ रूप क्या है?--मत:                                                                                                                  पूजित: में प्रकृति और प्रत्यय क्या है?--पूज्+क्त                                                                                                                 "बालकेन रुदितम्" में रुदितम् में कौनसा लिंग है?--नपुंसकलिंग                                                                                                                                                                   लिख् धातु में क्त  प्रत्यय करने पर भाववाच्य में रूप बनेगा--लिखितम्                                                                                                                                                          "तौ सत्" यह सूत्र किस प्रत्यय से सम्बन्धित है?--शतृ और शानच्                                                                                                                                                                          दग्ध:में धातु है?--दह् धातु                                                                                                                            तृ+क्त का शुद्ध रूप होगा?--तीर्ण:                                                                                                                ज्या+क्त का शुद्ध रूप होगा?--जीन:                                                                                                                    चिन्वान:में प्रकृति-प्रत्यय है?--चि प्रकृति,शानच् प्रत्यय है                                                                                                                                   महाभारत का स्वरूप: साहित्य जगत को देन                                                                                                                           ण्वुल प्रत्यय में शेष रहता है?--वु                                                                                                    " युवोरनाकौ "सूत्र से वु को आदेश होता है?--अक                                                                                                 नी+ण्वुल का शुद्ध रूप होगा? --नायक                                                                                                              इष्+ण्वुल से शुद्ध रूप होगा?--एषक:                                                                                                              " प्रस्तावक:"पद में प्रत्यय है?--ण्वुल प्रत्यय                                                                                                            वाचक:में प्रकृति-प्रत्यय है?--ब्रू +ण्वुल                                                                                                                चुर्+शानच् से क्या रूप बनेगा?--चोरयमाण:                                                                                                                   दा+ण्वुल से रूप बनेगा?--दायक:                                                                                                                                                                                                     please like this post &share it                                                                                                                   Thank for visiting this blog.                                                 

शनिवार, 4 मई 2019

संज्ञा प्रकरण सम्बन्धित प्रश्नोत्तर Practice set 3

Practice  set 3 संज्ञा प्रकरण सम्बन्धित प्रश्नोत्तर                                                                                                            1.हलोनन्तरा संयोग सूत्र से किस प्रकार के वर्णो की संयोग संज्ञा होती है?--स्वरो के व्यवधान से रहित व्यंजन वर्ण समुदाय कीअर्थात् दोया दो से अधिक व्यंजनो के मध्य कोई स्वर नही होता है उदाहरण --इन्द्र,हस्त, राष्ट्र आदि।                                                                                                                                                                                 2.सुबन्त कितने होते है?--21 सु,औ,जस् आदि                                                                                                                                                                                  3. तिड़्न्त कितने होते है?-18 जिसमे 9आत्मनेपदी,9परस्मैपदी में होते है।                                                                                                                                                                                                  4. सुप प्रत्ययान्त और तिड़् प्रत्ययान्तो की पद संज्ञा करने वाला सूत्र है?--सुप्तिड़्न्तं पदम्                                                                                                                                                                                                                      5. वर्णो की अतिशय निकटता -----कहलाती है?--संहिता                                                                                                                                                                     6. संहितासंज्ञा विधायक सूत्र है?-- पर सन्निकर्ष: संहिता                                                                                                                                                                              7. अयोगवाह कितने है?--5                                                                                                                                                                      8. पाणिनीय व्याकरण के अनुसार यम वर्ण कौनसै है?-   कुँ,खुँ,गुँ,घुँ                                                                                                                                                                                                                                                                                          9. कु,चु,टु,तु,पु किस प्रकार के वर्ण है?--उदित वर्ण। क्योकि ये हस्व उकार इत्संज्ञक है ।ये सभी अपने अपने वर्ग के अन्तर्गत आने वाले सभी वर्णो के बोधक है।                                                                                                                                संज्ञा प्रकरण से सम्बन्धित प्रश्नोत्तर                                                                                                                 10.  प्रक्रियाकौमुदी के लेखक है?--रामचन्द्र                                                                                                       11.  सवर्ण संज्ञाविधायक सूत्र कौनसा है?--तुल्यास्यप्रयत्नं सावर्ण्यम्                                                                                                                                                        12.  वार्तिककार कौन है?--कात्यायन                                                                                                                13.  पाणिनि न् संस्कृत वाड़्मय में कितने वर्ण बतलाए गए है?--63या64                                                                                                                                                                 14. ऐ,ओ के कितने भेद है?--12                                                                                                                                                                                        15. माहेश्वर सूत्रो में कुल कितने स्वर है?--9            

शनिवार, 27 अप्रैल 2019

संज्ञाप्रकरण से सम्बन्धित प्रश्नोत्तर ,Practice set -2

                                                                                   
संज्ञा प्रकरण से सम्बन्धित प्रश्नोत्तर
संस्कृत व्याकरण
nbsp;                                                                       "उपदेशेजनुनासिक इत् "से किस वर्ण की इत्संज्ञा होती है?--अनुनासिक वर्ण की                                                                                                                                                                                                                         अनुनासिक वर्ण कौन कौन से है?--ञ,म,ड,ण,न                                                                                               स्पष्टीकरण --वे वर्ण जो मुख और नासिका दोनो के सहयोग से उच्चारित होते है अनुनासिक वर्ण कहलाते है।                                                                                                                         लोप संज्ञा विधायकसूत्र कौनसा है?--अदर्शनं लोप: स्पष्टीकरण --यहाँ अदर्शनं का अर्थ  दिखाई नही देना नही है  किसी वर्ण की ध्वनि का उच्चारण होने पर भी सुनाई नही देना है क्योकि ध्वनि श्रवण का विषय है                                                                                                                                                                                                        लोपविधि सूत्र कौनसा है?--तस्य लोप:                                                                                                                                                                           स्पष्टीकरण--इत्संज्ञा करने वाले अनेक सूत्र है लेकिन सभी इत्संज्ञको का लोप तस्य लोप:सूत्र से ही होता है।                      "                                                                                           आदिरत्येन सहेता" सूत्र किस प्रकार का है?--प्रत्याहार संज्ञाविधायक सूत्र है।स्पष्टीकरण--इस सूत्र के अनुसार अन्तिम इत्संज्ञक वर्ण सहित आदि वर्ण (प्रारम्भिक वर्ण) स्वय की तथा मध्य मेंआए हुए वर्णो की प्रत्याहार संज्ञा का बोध कराता है।         
प्रत्याहार विधायक सूत्र
प्रत्याहार विधायक सूत्र
                                                                                      "अण्" प्रत्याहार में प्रत्याहार संज्ञक वर्ण कौन से है?--                                                                                                     स्पष्टीकरण अण् प्रत्याहार का पाठ दो बार होता है। (1)अ,उ,उ( 2) "लण् " माहेश्वर सूत्र पर्यन्त तक के वर्णआते है।(अणुदित्सवर्णस्य चाप्रत्यय सूत्रानुसार)                                                                                                                                                                             नोट ण् यहाँ इत्संज्ञक वर्ण है।इत्संज्ञक वर्ण का प्रयोग प्रत्याहार निर्माण में होता है ,लेकिन प्रत्याहार संज्ञक वर्णो की गणना प्रक्रिया में नही                                                                                                     "ह्रस्वादिसंज्ञा" विधायक सूत्र कौनसा है?--ऊकालोज्झ्रस्वदीर्घप्लुत                                                                                                                                                                                           स्पष्टीकरण:--इस सूत्र के अनुसार उ,ऊ,ऊ3 इन तीनो के उच्चारण काल के समान काल है ,जिसका वे स्वर क्रमश: ह्रस्व,दीर्घ,प्लुत संज्ञक होते है।                                                                                                                        उदात्त संज्ञा विधायक सूत्र है?--उच्चैरुदात्त:                                                                                                                                                                                          पाणिनीय शिक्षा के अनुसार वर्णो के कितने उच्चारण स्थान है ?--8 (उर,कण्ठ,शिर,जिह्वामूल,दन्त,नासिका ,ओष्ठ,तालु)         
पाणिनीय शिक्षा के अनुसार 8उच्चारण स्थान
पाणिनाय शिक्षा केअनुसार उच्चारण स्थान
 संस्कृत व्याकरण महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर Practice set 1                         

शनिवार, 13 अप्रैल 2019

संस्कृत व्याकरण Practice set 1

   व्याकरणबोध वस्तुनिष्ठ प्रश्न    यहाँ संस्कृत व्याकरण के संज्ञा प्रकरण से सम्बन्धित परीक्षोपयोगी प्रश्नोत्तर प्रस्तुत है।जो आपकी परीक्षा की तैयारी को अधिक बेहतर करने मे सहायक होंगे ताकि आप परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके                                                                                                                                                                                                                                                        पाणिनी की अष्टाध्यायी > का आदि सूत्र है?  वृद्धिरादैच्                                                                                लघुसिद्धान्त कौमुदी,मध्य सिद्धान्त कौमुदी,सार सिद्धान्त कौमुदी के लेखक है?-- वरदराज                                                                                                                     वैयाकरण सिद्धान्त कौमुदी के रचयिता भट्टोजिदीक्षित      अयोगवाह वर्ण कितने है?--4 1अनुस्वार 2.विसर्ग 3 जिह्वामूलीय वर्ण 4उपध्यमानीय वर्ण                                                                                                                 मूल स्वर कितने है?--  5                                                                                                                              दीर्घ स्वरो की संख्या -8                                                                                                                                 लृवर्ण के कितने भेद है?--12 क्योकि इसकादीर्घ नही होता है                                                                                                                                                             उष्म वर्ण कौन से है?--श,ष,स,ह  (4 वर्ण)                                                                                                            अन्तस्थ वर्ण कौन से है?--य,व,र,ल  (4 वर्ण)                                                                                                          पाणिनीय शिक्षा के अनुसार कितने उच्चारण स्थान है?--आठ                                                                                                                                                       मूलरूप में प्रयत्न कितने प्रकार के है?--  दो प्रकार के  (1)आभ्यान्तर प्रयत्न( 2 )बाह्य प्रयत्न                                                                                                                आभ्यन्तर प्रयत्न के कितने भेद है?--5( 1) स्पृष्ट--सभी स्पर्श वर्णो का होता है (2)ईषत्स्पृष्ट -- अन्त:स्थ वर्णो का होता है (य,व,र,ल)  (3)विवृत--स्वरो का  ( 4) ईषद्विवृत--उष्मवर्णो का होता है (श,ष,स,ह) (4) संवृत --हस्व अ वर्ण                                                                                                  बाह्य प्रयत्नो के कितने भेद है?-- 11    1विवार 2.संवार   3श्वास 4नाद 5घोष  6अघोष  7.अल्पप्राण  8 महाप्राण  9उदात्त  10.अनुदात्त  11स्वरित                                       

tr>
बाह्य प्रयत्न कितने है
बाह्य प्रयत्न
                                                                                                                                                                                             सुुप प्रत्यय कितने है?--21                                                                                                                                                                            तिड़् प्रत्यय कितने है?--18                                                                                                                             अल्पप्राण मे कौनसे वर्ण आते है?--प्रत्येक वर्ग का 1,3,5 वर्ण और य,र,ल,व (अन्त:स्थ वर्ण)                                                                                                                 महाप्राण में कौनसे वर्ण आते है?--प्रत्येक वर्ग का 2,4 वर्ण और श,ष,स,ह (उष्म वर्ण)