Motivational speech लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Motivational speech लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 6 दिसंबर 2023

  मूकता की जंजींरें तोड़ जो कुछ समय पूर्व मै 

मुखरता की सीढ़ी चढ़ने लगा।

बुनने लगा स्वप्न सजीले जो बंद थे ह्रदय के किसी कोने में

 इन सपनों की तस्वीर लिए सजाने कोई नया आशियाना

 अपनी ही मस्ती में चलता रहा नयी उमंग लिए।

 माना कि मेरे सामने मंजिल का हसीन मंजर था

 लेकिन सफर में अभी जगह-जगह बहुत बंजर था 

चेहर पर थी मुस्कान अमिट लेकिन चुनौतियों का खंजर था                                                     

इकतरफा बढ़ने लगा लगाव अपनी ख्वाहिशों का

 लेकिन सशक्त हुआ प्रभाव समय की साजिशो का

   प्रतिकूलता की रस्साकशी मुझे खींचने लगी अपनी ओर 

छूटने लगी मेरी बंद मुट्ठी से मेरे सजीले सपनों की डोर

 घर करने लगा डर अब ह्रदय के उस कोने में 

जहाँ से निकाली थी मैने सपनों की तस्वीर

  लेकर चला था उसे मनचाहे रंगों से भरने

 अपनी मूकता को जो मैने अभी मुखर किया था

 क्या समय की विमुखता में बँध जायेंगे मेरे शब्द ,

मेरा साहस,असीम उत्साह ,मेरी अमिट मुस्कान 

बुधवार, 29 मार्च 2023

आज के परिपेक्ष मे जीवन

 आज के परिपेक्ष मे जीवन 

आज के समय में जीवन जीना बहुत ही कठिन सा हो गया है सभी की कोई ना कोई अपनी ही समस्या है।
कोई समस्या का हल निकाल लेता है,
कोई इस ऊहापोह में रहता है की ठीक है जो होगा देखा जाएगा।
लेकिन सच में आज के इस समय में समस्या का हल निकलपाना  बहुत ही कठिन सा कार्य हो गया है।
पुरानी कहावत है ना 
कोई तन दुखी तो कोई मन दुखी 
किसी को शिक्षा नहीं , शिक्षा है तो रोज़गार नहीं
रोज़गार है तो पारिवारिक परिस्थिति अनुकूल नहीं
सब सही तो कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानी है
लेकिन सच यही है.........
संघर्ष करते रहना ही जीवन है, बिना संघर्ष के जीवन जीना आसान नहीं है.
✍️शोभा शर्मा