सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मनुस्मृति के महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर#manusmriti#sanskrit exam #net/set#collage

 1.धर्म के दस लक्षण किसने बताये है?

✍️मनु ने

2. स्मृति के अनुसार चूड़ाकर्म संस्कार किस वर्ष में होता है?

 ✍️तृतीय वर्ष में 

 3.ब्राह्मण का उपनयन संस्कार किस वर्ष में किया जाना चाहिए?

✍️8वे वर्ष में

नोट:क्षत्रिय का 11वे वर्षमें, वैश्य का 12वे वर्ष में

4.मनुस्मृति के अनुसार अभिवादनशील व्यक्ति क्या प्राप्त करता है

✍️आयु,विद्या,यश,बल


5.गुरु की निन्दा से ब्रह्मचारी कौनसी योनि प्राप्त करता है?

✍️कुत्ता की

6व्रात्य किसे कहते है?

✍️निर्धारित समय पर उपनयन संस्कार नही कराने वाले को

7.पूर्वाभिमुख होकर भोजन करने वाले क्या प्राप्त करते है?

✍️आयु

8.किस युग में दान की प्रधानता है?

✍️कलियुग मे

9.विप्र ब्रह्मचारी की मेखला कैसी होनी चाहिए?

✍️मौञ्जी की

 10.मनुस्मृति के अनुसार पाक यज्ञ कितने है?

✍️चार

11.मनुस्मृति के अनुसार कुल व्यसन है?

✍️18 

मनुस्मृति के अनुसार राजा के अधिकार और कर्तव्य#काम और क्रोध से उत्पन्न व्यसन

12.  काम से उत्पन्न व्यसनो की संख्या कितनी है?

✍️10

13.लोभ से उत्पन्न व्यसनों की संख्या कितनी है?

✍️8 

14.मनुस्मृति के अनुसार कौनसा दुर्ग उत्तम है?

✍️गिरि दुर्ग

15.मनु ने कितने प्रकार के दुर्ग कहे है?

✍️छः प्रकार के

16.व्यवहार पद के कितने प्रकार है?

✍️18

17.मनुस्मृति के अनुसार सचिवों की संख्या?

✍️सात या आठ

18.मनु के अनुसार ब्राह्मण का सर्वोत्तम तप कौनसा है?

✍️वेदाभ्यास

19.सुरापान सम पाप कौनसा है?

✍️वेदनिन्दा

20.अध्ययन -अध्यापन कौनसा यज्ञ कहलाता है?

✍️ब्रह्मयज्ञ

21.क्षत्रिय का धर्म विवाह कौनसा है?

गान्धर्व

22.आठ प्रकार के विवाहों का उचित क्रम कौनसा है?

✍️ब्रह्म विवाह,दैव विवाह,आर्ष विवाह,प्रजापत्य विवाह,आसुरविवाह,गान्धर्व विवाह,राक्षस विवाह,पैशाच  विवाह।

23.पूर्व समुद्र से लेकर पश्चिमी समुद्र पर्यन्त क्षेत्र क्या कहलाता है?

✍️आर्यावर्त

24. धर्म:एव हतोहन्ति धर्मोरक्षति रक्षित:यह वाक्य उद्धृत है?

✍️मनुस्मृति से

 25.दर्शयज्ञ किस तिथि को किया जाता है?

✍️अमावस्या को

26.अधिकभोजन करने वाले प्राप्त करते है?

✍️अनारोग्य और अस्वर्ग्य को

27.विवाहो में सर्वश्रेष्ठ विवाह है?

✍️ब्रह्म विवाह

28.विवाहों में अधम विवाह है?

✍️पैशाच विवाह

29.वेद की एक शाखा का अध्ययन करने वाले कहलाते है?

✍️उपाध्याय

 30.किस युग में चतुष्पाद सकल धर्म था?

✍️कृतयुग में

 31.राजा के शरीर में मनुस्मृति के अनुसार कितने देवताओं का अंश होता है?

✍️आठ

मनुस्मृति का सप्तम अध्याय#राजव्यवस्था,राजा के गुणों का वर्णन


32.ब्राह्मण का केशान्त संस्कार कब किया जाता है?

✍️16वे वर्ष में

नोट: क्षत्रिय का 22वे वर्ष में

शूद्र का 24वे वर्ष में

यह भी पढ़ सकते है👇

विदुरनीति#उद्योग पर्व#

अग्नि सूक्त(१.१)वैदिक साहित्य


धन्यवाद✍️🙏






टिप्पणियाँ

बेनामी ने कहा…
Notes download karna hai

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नाट्यशास्त्र के अनुसार नायक के प्रकार

  " नायक के भेद"  संस्कृत साहित्य में दस रूपक माने गये है धनञ्जय ने अपने दशरूपकम्   में रूपक के दस भेद माने है  नाटक,प्रकरण,भाण,व्यायोग समवकार,डिम ईहामृगअंक, वीथी,प्रहसन  ये रूपक के दस भेद है।                          रूपक के 10 प्रकारो में प्रत्येक की अपनी विशिष्टता है। जिसका करण   कथानक (वस्तु), नायक (नेता), रस में भिन्नता है नाट्यशास्त्रीय दृष्टि से ये तीनों रूपकों के महत्त्वपूर्ण तत्व है।                                                इस Post में हम नाट्यशास्त्र के महत्त्वपूर्ण तत्व नेता अथवा नायक की कोटि (प्रकार) के बारे में जानेंगे।   नेता अथवा नायक  किसे कहते है                       सभी रूपकों का एक नायक होता है जिसे अंत में धर्म, अर्थ,कामरूपी फलों में से कोई न कोई फल अवश्य मिलता है। फल ...

संस्कृत महाकाव्यो में से पूछे जाने वाले परीक्षोपयोगी प्रश्न# शिशुपाल वध महाकाव्य#महाकवि माघ की रचना कौन सी है?

 शिशुपालवध महाकाव्य के नायक ? श्री कृष्ण  शिशुपालवध महाकाव्य के प्रति नायक? शिशुपाल  शिशुपालमाघ का प्रिय छंद है ? मालिनी  शिशुपाल वध महाकाव्य का उपजीव्य काव्य है? महाभारत का सभापर्व महाभारत के सभापर्व के कितने अध्यायों मे शिशुपाल वध की कथा का वर्णन है? अध्याय 33 से 45 तक शिशुपाल वध के किस सर्ग में  श्री कृष्ण द्वारा इंद्रप्रस्थ प्रस्थान का वर्णन है?  तृतीय (3) सर्ग मे "शिशुपाल वध "महाकाव्य के किस सर्ग में रैवतक पर्वत का वर्णन है? चौथे सर्ग में "शिशुपाल वध "महाकाव्य के किस सर्ग में  षड ऋतुओ का वर्णन महाकवि माघ ने किया है? छठे सर्ग में ।                                                                "शिशुपाल वध" महाकाव्य के ग्यारहवे (11) सर्ग में क्या वर्णित है? प्रभात वर्णन कृष्ण का युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ में पहुंचना तथा भीष्म द्वारा श्री कृष्ण स्तुति का वर्णन किस...