सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

#लेखक के दिल से #लेखन क्यो जरूरी है? # दिल की बात

समझ नही आ रहा है मुझे क्या हो गया कुछ समय से,,,, मेरे हुनर को क्या कोई शाप लग गया है जो भावो को शब्दों का जाम़ा पहनाना भूल गई हूँ। या उस स्थिति में नहीं हूँ___जहाँ भाव कुछ पल ठहरे और मैं  उनका कलम से स्वागत कर रचना का मुकुट पहना सकूँ। लेकिन माना जाता है जब भावों का प्रवाह तीव्र हो,निरन्तर हो  तब ही कोई रचना बनती है। फिर क्या समझूँ भावों में उबाल नही रहा और न ही अधिक  अवधि तक उनका प्रभाव? इसका मतलब मैं पहले की तरह भावनात्मक नही रही मुझे क्या करना चाहिए__कहाँ जाना चाहिए ?  ताकि कोई अनुभूति मेरे चित में उतर जाएँ, मुझे कुछ  अनसुना सा संगीत की सरगम बन झकझोर दे। ऐसा नही कि कुछ लिखना है लिखना ही है। ऐसी जिद्द पकड़ी ली हो मैने किन्तु कोई भी शौक,जुनून जो आपको सकारात्मक ऊर्जा  प्रदान करे उससे ज्यादा दिन दूर भी तो नही रहा जाता जो बात आप के व्यक्तित्व को सँवारती है आपको आनन्दित कर आपके जीवन में अमृत सा भरती हो,   उसे खोना कौन चाहेगा? इसलिए मैं भी संभाल कर रखना चाहती हूँ मुझे पहचान देने वाले इस अनमोल हुनर को जिसके सृजन से मुझमे एक नवीन सृष्टि ने जन्म लिया। मैं...