Practice set 3 संज्ञा प्रकरण सम्बन्धित प्रश्नोत्तर 1.हलोनन्तरा संयोग सूत्र से किस प्रकार के वर्णो की संयोग संज्ञा होती है?--स्वरो के व्यवधान से रहित व्यंजन वर्ण समुदाय कीअर्थात् दोया दो से अधिक व्यंजनो के मध्य कोई स्वर नही होता है उदाहरण --इन्द्र,हस्त, राष्ट्र आदि। 2.सुबन्त कितने होते है?--21 सु,औ,जस् आदि 3. तिड़्न्त कितने होते है?-18 जिसमे 9आत्मनेपदी,9परस्मैपदी में होते है। 4. सुप प्रत्ययान्त और तिड़् प्रत्ययान्तो की पद संज्ञा करने वाला सूत्र है?--सुप्तिड़्न्तं पदम् 5. वर्णो की अतिशय निकटता -----कहलाती है?--संहिता 6. संहितासंज्ञा विधायक सूत्र है?-- पर सन्निकर्ष: संहिता 7. अयोगवाह कितने है?--5 8. पाणिनीय व्याकरण के अनुसार यम वर्ण कौनसै है?- कुँ,खुँ,गुँ,घुँ 9. कु,चु,टु,तु,पु किस प्रकार के वर्ण है?--उदित वर्ण। क्योकि ये हस्व उकार इत्संज्ञक है ।ये सभी अपने अपने वर्ग के अन्तर्गत आने वाले सभी वर्णो के बोधक है। संज्ञा प्रकरण से सम्बन्धित प्रश्नोत्तर 10. प्रक्रियाकौमुदी के लेखक है?--रामचन्द्र 11. सवर्ण संज्ञाविधायक सूत्र कौनसा है?--तुल्यास्यप्रयत्नं सावर्ण्यम् 12. वार्तिककार कौन है?--कात्यायन 13. पाणिनि न् संस्कृत वाड़्मय में कितने वर्ण बतलाए गए है?--63या64 14. ऐ,ओ के कितने भेद है?--12 15. माहेश्वर सूत्रो में कुल कितने स्वर है?--9
" नायक के भेद" संस्कृत साहित्य में दस रूपक माने गये है धनञ्जय ने अपने दशरूपकम् में रूपक के दस भेद माने है नाटक,प्रकरण,भाण,व्यायोग समवकार,डिम ईहामृगअंक, वीथी,प्रहसन ये रूपक के दस भेद है। रूपक के 10 प्रकारो में प्रत्येक की अपनी विशिष्टता है। जिसका करण कथानक (वस्तु), नायक (नेता), रस में भिन्नता है नाट्यशास्त्रीय दृष्टि से ये तीनों रूपकों के महत्त्वपूर्ण तत्व है। इस Post में हम नाट्यशास्त्र के महत्त्वपूर्ण तत्व नेता अथवा नायक की कोटि (प्रकार) के बारे में जानेंगे। नेता अथवा नायक किसे कहते है सभी रूपकों का एक नायक होता है जिसे अंत में धर्म, अर्थ,कामरूपी फलों में से कोई न कोई फल अवश्य मिलता है। फल ...
टिप्पणियाँ