सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संस्कृत साहित्य के महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर(rpsc collage lecturer#net#set

 1.विश्वनाथ के मत में काव्य की सिद्धि किस से होती है?

-रस से

विश्वनाथ के अनुसार "वाक्यं रसात्मकं काव्यम्" अर्थात रसात्मक वाक्य ही काव्य है।


2.विश्वनाथ ने किन किन के काव्य लक्षणों का खंडन किया?

-मम्मट,कुन्तक,भोज,आनन्दवर्धन,वामन


3.काव्यलक्षणो का खंडण करते हुए आचार्य विश्वनाथ "स्ववचनविरोधाद् अपास्तम्" यह किसके संबंध में कहते है?

--आनन्दवर्धन 

4आनन्दवर्धन ने काव्य का महत्त्वपूर्ण तत्त्व किसे

 माना है?

-ध्वनि को


5.योग्यताकांक्षासत्तियुक्तः पदोच्चय क्या कहलाता है?

-वाक्य

योग्यता, आकांक्षा और आसक्ति से युक्त पद ही वाक्य है। 

6. साहित्य दर्पण में काव्य प्रयोजन बताया गया है?

-चतुर्वर्गफलप्राप्ति

7.अद्भुत रस मे कौनसा स्थायी भाव है?

-विस्मय

8."अवस्थानुकृतिर्नाट्यम्" नाटय का यह लक्षण किसने दिया है?

- धनञ्जय ने

धनञ्जय ने अपने काव्यशास्त्रीय ग्रंथ"दशरूपक"में नाटक का लक्षण इस प्रकार किया है

" अवस्थानुकृतिर्नाट्यम्

रूपं दृश्यतयोच्यते।

रूपकं तत्समारोपात्

दशधैव रसाश्रयम्।।


9.नमस्तस्मै गणेशाय

यत्कण्ठःपुष्करायते।

यदाभोगघन ध्वनो

नीलकण्ठस्य ताण्डवे।।

यह मंगलाचारण किस ग्रंथ मे और किसने किया है?

-दशरूपक में आचार्य धनन्जय ने

यह नमस्कारात्मक मंगलाचारण है जिसमे आचार्य धनञ्जय ने श्री गणेशजी की स्तुति की है।

  

10.अर्थोपेक्षक के कितने भेद है?

-पाँच

१.विष्कम्भक

२ प्रवेशक

३चूलिका

४अंकान्त

५अंकावतार


11.दशरूपककार के अनुसार स्थायीभाव कितने है?

-आठ

रति =श्रृंगार रस में, हास=हास्य रस में

 शोक =करुण रस में, क्रोध=रौद्र रस में

 भय=भयानक रस में, उत्साह=वीर रस में

विस्मय=अद्भुत रस में,जुगुप्सा=वीभत्स रस में

 ये आठ स्थायी भाव माने गये है।

 

12.सात्वती वृति किस रस में होती है?

-वीर रस में

13.वृतियाँ कितन मानी गयी है?

-4

१कैशिकी  २सात्वती, ३आरभटी ,४भारती


14.कैशिकी वृति किस रस में होती है?

श्रृंगार रस में

  कैशिकी वृति=श्रृंगार रस में

सात्वती वृति=वीर रस में

आरभटी=रौद्र और वीभत्स रस में

भारती वृति=सभी रसों में

15.रूपक के दस भेदों मे एकल अभिनय किसमे होता है?

-भाण में

भाण मे धूर्तचरित्र का वर्णन होता है?

-१अंक होता है।

नायक विट होता है।

कथावस्तु कवि कल्पित होती है।

 भारती वृति पायी जाती है।


16.मालतीमाधव का नायक किस कोटि का नायक है?

-धीरप्रशान्त

नागानन्द का नायक जीमूतवाहन, मृच्छकटिकम् का नायक चारुदत्त भी धीरप्रशान्त नायक है।


17.धूर्तसमागम रूपकों के दस भेदों में से कौनसा है?

-भाण(१अंक)


18.वीथी क्या है?

-रूपक


कर्पूरमञ्जरी उपरूपको में से कौनसा है?

-सट्टक

सट्टक जवनिकाओं में विभाजित होता है।


19.कर्पूरमञ्जरी के लेखक है?

-राजशेखर


 20.दशरूपककार के अनुसार सन्ध्यंगो के कितने प्रयोजन है?

-छः

इष्टस्यार्थस्य रचना गोप्यगुप्ति प्रकाशनम्।

रागःप्रयोगस्याश्चर्यं वृतान्तस्यानुपक्षय:।।

तर्कभाषा#केशवमिश्र#न्याय दर्शन के महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

संस्कृतसाहित्य के महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर


धन्यवाद



टिप्पणियाँ

Unknown ने कहा…
ज्ञानवर्धक जानकारी
Shobha Sharma ने कहा…
बहुत बहुत आभार✍️👏

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मनुस्मृति के महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर#manusmriti#sanskrit exam #net/set#collage

 1.धर्म के दस लक्षण किसने बताये है? ✍️मनु ने 2. स्मृति के अनुसार चूड़ाकर्म संस्कार किस वर्ष में होता है?  ✍️तृतीय वर्ष में   3.ब्राह्मण का उपनयन संस्कार किस वर्ष में किया जाना चाहिए? ✍️8वे वर्ष में नोट:क्षत्रिय का 11वे वर्षमें, वैश्य का 12वे वर्ष में 4.मनुस्मृति के अनुसार अभिवादनशील व्यक्ति क्या प्राप्त करता है ✍️आयु,विद्या,यश,बल 5.गुरु की निन्दा से ब्रह्मचारी कौनसी योनि प्राप्त करता है? ✍️कुत्ता की 6व्रात्य किसे कहते है? ✍️निर्धारित समय पर उपनयन संस्कार नही कराने वाले को 7.पूर्वाभिमुख होकर भोजन करने वाले क्या प्राप्त करते है? ✍️आयु 8.किस युग में दान की प्रधानता है? ✍️कलियुग मे 9.विप्र ब्रह्मचारी की मेखला कैसी होनी चाहिए? ✍️मौञ्जी की  10.मनुस्मृति के अनुसार पाक यज्ञ कितने है? ✍️चार 11.मनुस्मृति के अनुसार कुल व्यसन है? ✍️18  मनुस्मृति के अनुसार राजा के अधिकार और कर्तव्य#काम और क्रोध से उत्पन्न व्यसन 12.  काम से उत्पन्न व्यसनो की संख्या कितनी है? ✍️10 13.लोभ से उत्पन्न व्यसनों की संख्या कितनी है? ✍️8  14.मनुस्मृति के अनुसार कौनसा दुर्ग उत्तम है? ✍️ग...

नाट्यशास्त्र के अनुसार नायक के प्रकार

  " नायक के भेद"  संस्कृत साहित्य में दस रूपक माने गये है धनञ्जय ने अपने दशरूपकम्   में रूपक के दस भेद माने है  नाटक,प्रकरण,भाण,व्यायोग समवकार,डिम ईहामृगअंक, वीथी,प्रहसन  ये रूपक के दस भेद है।                          रूपक के 10 प्रकारो में प्रत्येक की अपनी विशिष्टता है। जिसका करण   कथानक (वस्तु), नायक (नेता), रस में भिन्नता है नाट्यशास्त्रीय दृष्टि से ये तीनों रूपकों के महत्त्वपूर्ण तत्व है।                                                इस Post में हम नाट्यशास्त्र के महत्त्वपूर्ण तत्व नेता अथवा नायक की कोटि (प्रकार) के बारे में जानेंगे।   नेता अथवा नायक  किसे कहते है                       सभी रूपकों का एक नायक होता है जिसे अंत में धर्म, अर्थ,कामरूपी फलों में से कोई न कोई फल अवश्य मिलता है। फल ...

संस्कृत महाकाव्यो में से पूछे जाने वाले परीक्षोपयोगी प्रश्न# शिशुपाल वध महाकाव्य#महाकवि माघ की रचना कौन सी है?

 शिशुपालवध महाकाव्य के नायक ? श्री कृष्ण  शिशुपालवध महाकाव्य के प्रति नायक? शिशुपाल  शिशुपालमाघ का प्रिय छंद है ? मालिनी  शिशुपाल वध महाकाव्य का उपजीव्य काव्य है? महाभारत का सभापर्व महाभारत के सभापर्व के कितने अध्यायों मे शिशुपाल वध की कथा का वर्णन है? अध्याय 33 से 45 तक शिशुपाल वध के किस सर्ग में  श्री कृष्ण द्वारा इंद्रप्रस्थ प्रस्थान का वर्णन है?  तृतीय (3) सर्ग मे "शिशुपाल वध "महाकाव्य के किस सर्ग में रैवतक पर्वत का वर्णन है? चौथे सर्ग में "शिशुपाल वध "महाकाव्य के किस सर्ग में  षड ऋतुओ का वर्णन महाकवि माघ ने किया है? छठे सर्ग में ।                                                                "शिशुपाल वध" महाकाव्य के ग्यारहवे (11) सर्ग में क्या वर्णित है? प्रभात वर्णन कृष्ण का युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ में पहुंचना तथा भीष्म द्वारा श्री कृष्ण स्तुति का वर्णन किस...