सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

बसंत पंचमी की शुभकामनाएँ/बसंत पंचमी विशेष✍️📗📗📒📒📚

 मेरे हर शब्द में तू समाहित माँ  तेरी कृपा बिन न मैं कलम उठा पाती  न ही दो शब्द भी लिख पाती। तेरी इस असीमकृपा को मेरा अनन्त वंदन है। तूने मुझे बना दिया माटी से चंदन है।  तेरी कृपा से ही यह सृष्टि मानो जीवंत है। तेरे प्रेम से ही हर जीवन में छाया वसंत है। आज खिली फूलों की हर डाली तेरे स्वागत में झूम रही है। बहती मंद मंद बयार तेरे पावन चरणों को चूम रही है। तेरी ही अपार महिमा से एक अनोखी धुन सृष्टि का हर कण गा रहा है। माँ तेरी दिव्य ज्योति से ही यह जहां शोभायमान हो रहा है। बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ....✍️ 🙏💐💐

हूँ कुदरत का अभिन्न रूप मैं

 कभी सूर्य सा तेज बन तमस को हर लेता हूँ। कभी चंचल मेघ बन बंजर धरा पर बरस लेता हूँ। कभी शीतल पवन बन फिजाओं को महका देता हूँ। कभी अविरल सलिल बन रास्ता बना लेता हूँ। कभी बन आकाश सा अनंत गंभीर मैं हर शब्द में सुनाई देता हूँ। हूँ कुदरत का अभिन्न रूप मैं, करिश्में सा दिखाई देता हूँ। कविता= हूँ कुदरत का अभिन्न रूप मैं https://notionpress.com/read/shobha-srisht

गुरु कौन है?/गुरु का जीवन में महत्त्व/गुरु पूर्णिमा विशेष

 जहाँ से आपको ज्ञान मिले, जो आपको अपने सपनो के करीब ले जाये,जो आपको अपने आप से रुबरू करवाये,आपके जीवन में छाये अँधकार को छाँटकर जीवन में एक नई रोशनी भर दे........उसी का नाम है गुरु जरुरी नही जिसने आपको कुछ किताबें पढा़कर स्कूल,काँलेज में आपको अच्छे अंक लाने में मदद की हो,या फिर जिसने गुरु मंत्र दिया हो जिसे आप सुबह शाम मनके से जाप करते हो उसे ही गुरु कहा जाये.. सृष्टि में व्याप्त चेतन-अचेतन कुछ भी जो आपके ह्रदय में उससे मिली किसी प्रेरणा के प्रति आस्थावान बना दे, उसके प्रति सच्चे सम्मान के भाव जाग्रत करे , भटके जीवन को एक राह दिखाये जिसकी तलाश में आप न जाने कब से थे, आपके अनसुलझे प्रश्नों का उत्तर जानने में आपकी मदद करे......सच्चे अर्थो में वही गुरु है......यदि इन अर्थों में देखा जाये तो गुरु को किसी सीमा में नही बाँधा जा सकता है। जिस प्रकार ज्ञान असीमित है उसी प्रकार गुरु की परिभाषा असीमित है ज्ञान अनन्त है उसी प्रकार गुरु की महिमा भी अनन्त है........ ये सिर्फ और सिर्फ आपकी आस्था पर निर्भर है कि आप किसे गुरु की श्रेणी में रखते है....एक शिशुसे लेकर वृद्ध तक, चेतन से लेकर अचेतन तक ग...

Monday motivation#Today motivation

 1)किसी भी हाल में हालात आपके मनोबल से बडे़ नही है। किसी को हक नही जो आपके मनोबल को गिराये न ही आपको हक है कि आप किसी के मनोबल को गिराये 2)जो चाहता बाँटना मुस्कुराहटे जमाने को उसका मुस्कुराहट रूपी तिजोरी कभी खाली नही होती 3)कभी कोई आपके लिए खुदा तो  कभी आप किसी के लिए खुदा होते हो  क्यूकि आसपास है खुदा 4)कोई स्वार्थ के तराजू में आपके प्रेम को तौलने की     कोशिशकरे इससे पहले उससे बाहर निकल जाना ही बेहतर है। कविता =फरिश्तें विशेष=आप सभी को योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ..✍️🙏🙏 धन्यवाद🙏

कविता =फरिश्तें....

दुनिया की इस भीड़ में कौन किसे पहचानता है। जो रखता है काबिलियत दिलो को जीतने की  जमानाउसे ही जानता है।  इस दुनिया में जाने कितनी तरह के लोग बसते है कोई लगा हुआ है अपनी तिजोरियाँ भरने,  तो कोई दोनो हाथो से खुशियाँ लुटा रहा है। किसी का दिल पत्थर है, तो किसी का दिल  इंसानियत के लिए धड़क रहा है। इंसानों की इस बस्ती में सच्चा इंसान मिलना भी कठिन सा है.... अगर फरिश्ता मिल जाये तो क्या कहना... यह भी पढे़......👇👇 माँ गागर में सागर Golden words     धन्यवाद......✍️🙏

कुछ नही किया आज#खालीपन#अपने लिए समय निकालना भी जरूरी

  #कुछ हिन्दी कविता नही किया आज#खालीपन चाहे पुरा दिन किसी काम में बिजी रहे लेकिन जब तक हम अपनी आत्मसंतुष्टि का कोई भी काम या कहे हाँबी के लिए समय नही देते तब एक खालीपन का भाव रहता है। सब की चाँइसेज अलग है कोई जब तक योगा नही करे उसे लग सकता है आज का दिन तो बेकार ही गया, लेकिन हो सकता किसी को यह खुशी गिटार बजाने में मिले, कोई नृत्य के द्वारा और कोई लेखन के माध्यम से आत्मसंतुष्टि प्राप्त करे,कोई पक्षियों को दाना डालकर, तो कोई कुछ समय दोस्तो से बतियाकर,कोई एकांत में समय गुजार कर अपने दिन को उद्देश्यपूर्ण और अच्छा बनाना चाहता है ताकि दिन के खत्म होने पर रात्रि मे सुकून से सो जाये यह मलाल नही रहे यार आज का दिन अच्छा नही था आज कुछ नही किया मैने पूरा दिन ऐसे ही निकल गया।  जब तक हम कुछ समय अपने लिए नही निकाले लगता है कुछ नही किया आज इस पश्चाताप से अच्छा है जितना भी समय हम निकाल  पाये अपने लिए निकाले जिन्दगी की भागदौड़ तो चलती रहेगी। धन्यवाद🙏 इस सम्बन्ध में मेरे विचारों को पढ़ने के लिए बहुत बहुत आभार   हिन्दी कविता

संस्कृत व्याकरणात्मक टिप्पणियाँ

 वसुधैव=वसुधा+एव = वृद्धि संधि यत्रैकता=यत्र +एकता =वृद्धि संधि देशः=दिश् धातु+घञ् प्रत्यय देवता= देव+तल्+टाप् बलवान=बल+मतुप प्रत्यय रक्षितुं=रक्ष् धातु+तुमुन प्रत्यय प्रभवति=प्र उपसर्ग+भू धातु+लट् लकार प्रथमपुरुष,एकवचन एकता=एक+तल् प्रत्यय+टाप् प्रत्यय जायन्ते=जन् धातु , ( आत्मनेपदी )लट्लकार प्रथम पुरूष,बहुवचन भवेयुः=भू धातु, विधिलिड्ग लकार,प्रथम पुरुष,बहुवचन गीतम्=गा धातु+क्त प्रत्यय ऋग्वेदेऽपि=ऋग्वेद+अपि =पूर्वरूपसंधि तेषां=तत् शब्द षष्ठी विभक्ति,बहुवचन विचारा: वि उपसर्ग+चर् धातु +घञ् प्रत्यय=विचार: विचारः शब्द से प्र.विभक्ति का बहुवचन युक्ता=युज् धातु+क्त प्रत्यय, प्रथमा वि का बहुवचन शान्तिश्च =शान्तिः+च (विसर्ग संधि) देशाग्रणी =देश+अग्रणी (वृद्धि संधि)  महिमा =महत् शब्द से इमनिच प्रत्यय करने पर, यह पुल्लिंग शब्द है। भावनया=भावना शब्द से,तृतीया वि.का एकवचन,स्त्रीलिंग उन्नति= उद उपसर्ग +नम् धातु +क्त्तिन प्रत्यय जिघ्रेत=घ्रा धातु, लट् लकार,प्रथम पुरुष,एकवचन अस्मरन्= स्मृ धातु, लड़ लकार,प्रथम पुरुष,बहुवचन

"माँ"❤❤ गागर में सागर" #mothers day special

दोस्तों, मेरी द्वारा स्वरचित यह कविता दुनिया की प्रत्येक❤माँ❤के चरणों में समर्पित है।आप सबका आशीर्वाद हमारे जीवन को और महकाये । आप सभी को कोटि कोटि वन्दन✍️🙏🙏🙏🙏    कविता=माँ गागर में सागर                 ❤🎁 "माँ गागर में सागर"🌹🎁 " माँ " एक छोटा सा  शब्द है लेकिन  जिसमे सभी महाकाव्य समाने का सामर्थ्य है.... माँ  का प्यार पाने को भगवान भी बालरूप बनाते है..... तीन लोको के स्वामी होकर भी उसकी ममता का मोल कहाँ चुका पाते है....... माँ की अनमोल ममता पाने को भगवान भी तरस जाते है.... दुनिया को अपने इशारो पर नचाते होंगे ..... लेकिन खुद  माँ की प्यार भरीडाँट खाते है..... माँ " एक छोटा सा  शब्द है लेकिन इसमे छिपा महान अर्थ है..... माँ क्या है उसे कैसे बयाँ करु मै फिर भी भावना की कलम से माँ के लिए कुछ शब्द भेंट करती हूँ...... मां संस्कारों की बगिया है माँ रिश्तो को पिरोने वाली सुंदर माला है..... मां श्रद्धा की रंगोली है।माँ आशीषो से भरी झोली है.... माँ ईश्वर की प्रतिनिधि है।माँ सौभाग्य और सिद्धि है.... मा...

Golden words#motivational

  दोस्तों, आप सब के लिए कुछ बेहतरीन लाइने प्रस्तुत कर रही हूँ जो मेरे विचार है और आप कहीं  न कहींआप सबसे भी मिलते जुलते है। ये लाइने अवश्य ही आप  सबको पसंद आएँगीं क्योकि इनमें  सच्चाई और अनुभव  दोनो है। यदि आपके दिल को छूए तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना नही भूले   1.अगर कोई आप आपके लिए दुआएँ करे तो समझिये आप कुछ तो अच्छा कर रहे है। लेकिन जब आप के दिल से किसी और के लिए दुआएँ निकले तो समझिए आप बहुत बेहतर इंसान बन रहे है। 2.दोस्तों को अपनी दुनिया मानने वाले लोग बहुत कम होते है। लेकिन उन कम लोगों में ही मेरी गिनती है। 3.अक्सर उन लोगो के लिए दिल से दुआ निकलती है जिनकी सीरत खु़द खुदा से मिलती है। 4.वे ही लोग फरिश्ते होते है।जो विना किसी रिश्ते के भी निस्वार्थ आपकी मदद करने जाने कहीं से आ जाते है। 5.आपका व्यवहार ही तो है, जो आपको किसी की नजरों में हीरो बना  देता है।या जीरों 6.हमारे दुःखी होने की सबसे बडी़ वजह यह है कि हम खुशी के पलो को यूहीं जाने देते है और दुःखी करने वाले पलों की बहुत संभाल कर रखते है। 7.वो जिद, जो हमारे लिए नुकसानदेय उसे छोडकर देखिए ...